इस राज्य सरकार ने लाउडस्पीकर को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: April 28, 2022

उतर प्रदेश। आज उत्‍तर प्रदेश से एक अहम खबर सामने आई है। यहां धर्म स्‍थलों से हजारों की संख्‍या में लाउड स्‍पीकर हटा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लगभग 39,000 लाउडस्पीकरों की आवाज़ कम कर दी गई है और लगभग 17,000 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटा दिए गए हैं।

 

हमें सभी समुदायों के लोगों का समर्थन मिला है। हम राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 40,000 ऐसे प्रकरण हैं जिसमें लाउडस्पीकर की ध्वनि को कम किया गया है, 18,000 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं।

 

इसमें सबसे बड़ी बात है कि लोगों ने अपनी मर्जी से ये किया है। सभी धर्म गुरुओं ने भी इस आदेश का स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता और गुंडागर्दी हुआ करती थी लेकिन अब राज्य में शांति है, अराजकता और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। समाज का हर वर्ग विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।