सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पर बाघ ने किया हमला

Author Picture
By Sharma Published On: January 21, 2023

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले से एक वन अधिकारी घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। सहायक परिक्षेत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि वन परिक्षेत्र ताला के गोहड़ी बीट में पदस्थ सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जितेंद्र जंगल में था। तभी बाघ ने जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, और जिससे वह घायल हो गया।

 

जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि घायल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के पैर में चोट आई है।