MP में कमिश्नर, डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार के हुए तबादले

Author Picture
By Sharma Published On: November 7, 2022

भोपाल। मप्र में प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अफसर, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले हुए। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर मालसिंह भयडिया को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। श्रीमन शुक्ला नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर भारती मेरावी को रीवा भेजा गया है। सिंगरौली से डिप्टी कलेक्टर संपदा सराफ को तबादला नर्मदापुरम हुआ।

 

इसी प्रकार तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले भी हुए। नर्मदापुरम ग्रामीण नायब तहसीलदार नीलेश पटेल को मंदसौर, महिमा मिश्रा को बैतूल, रेखा गुजरे को हरदा, अतुल श्रीवास्तव को बैतूल भेजा गया है। वर्तमान में महिमा मिश्रा डोलरिया, अतुल श्रीवास्तव सोहागपुर में नायब तहसीलदार है। जिले में चार नए नायब तहसीलदार आए है। बैतूल से कीर्ति प्रधान, टीकमगढ़ से नितिन कुमार राय, सीहोर से शक्ति श्री तोमर, विदिशा सुनील कुमार गढ़वाल को नर्मदापुरम भेजा गया है।