नए साल में केतु का गोचर, इन राशियों के लोग रहे सतर्क

Author Picture
By Sharma Published On: January 1, 2023

राशि। नए साल यानी साल 2023 में कई राशियों के जीवन में अलटा-पलटी होने वाली है, क्योंकि इस साल कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी ग्रह का गोचर किसी राशि में होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं साल 2023 में केतु ग्रह भी अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, फिलहाल केतु 12 अप्रैल 2022 से तुला राशि में विराजमान हैं। नये साल में केतु 30 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अक्टूबर सोमवार के दिन दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। स्पष्ट रुप से कन्या राशि में केतु का गोचर 29 नवंबर 2023 को रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर इसका बहुत अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशि के जातकों का सुख-चैन छीन सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं

मेष राशि: इस राशि के जातकों को केतु के गोचर के दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। पार्टनरशिप का बिजनेस ना करें धोखा हो सकता है।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के परिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपको सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को इस दौरान करियर में परेशानी हो सकती है। अगर आप लंबे समय से निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएं समय अनुकूल नहीं है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, पारिवारिक विवाद हो सकता है, संयम से काम लें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपको मानसिक और शारीरिक दोनों कष्ट हो सकते हैं। व्यर्थ का तनाव हो सकता है।