17 जनवरी को शनि ग्रह का गोचर, तीन राशियों की पलटेगी किस्मत

Author Picture
By Sharma Published On: January 6, 2023

राशि। साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ग्रह गोचर की शुरुआत हो चुकी है। 17 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि में कुंभ में विराजमान होंगे। कर्मफलदाता के कुंभ में प्रवेश करते ही कुछ राशियों पर से साढ़े साती और ढैय्या समाप्त होगी। वहीं 30 जनवरी से 6 मार्च 2023 तक शनि अस्त होंगे। 15 दिनों के अंदर शनि देव की स्थिति में 2 बार बदलाव होगा, जो सभी राशियों प्रभावित करेगा।

 

मिथुन राशि

शनि का गोचर और फिर अस्त होना मिथुन वालों के लिए लाभदायी साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी समस्याएं खत्म होंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम में वृद्धि होगी। देश-विदेश की यात्रा होगी। इनसे नए संबंध बनेंगे। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

 

तुला राशि

आपको शनि का गोचर लाभ देगा। शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशिया आएंगी। शिक्षा और करियर में लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस बढ़ेगा। नया घर खरीदने के योग बनेंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। अच्छे संबंध बनेंगे। यात्राओं के योग हैं, जिससे नए रास्ते मिलेंगे।

 

मकर राशि

शनि के गोचर का शुभ फल मकर राशि के जातकों को मिलेगा। अटके हुए काम में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। छात्रों को मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके शादी होने के योग बन सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यापार में सुखद बदलाव के योग है। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी।