आदिवासी किशोरी के साथ एक नाबालिग समेत दो युवकों ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: August 28, 2022

खरगोन। खरगोन जिले में आदिवासी किशोरी से रेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक किशोर और एक अन्य आरोपी ने रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

निमाड़ रेंज के उप महानिरीक्षक तिलक सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में बताया था कि वह अपने जान पहचान के एक नाबालिग लड़के के साथ बाहर गई थी। बाद में, एक मेडिकल दुकान के मालिक समेत दो लोग उनके साथ जुड़ गए। पीड़िता ने बताया कि दो लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।

 

 

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।