छेड़खानी से परेशान महिला ने खाया जहर

Author Picture
By Sharma Published On: September 23, 2022

दमोह। दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी की शिकार महिला ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में पहुंची महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे वह दुखी हैं।

 

महिला ने बताया कि 17 सितंबर की शाम वह अपने घर में थी। उसके पति घर के बाहर थे। आरोपी अनिल दुबे और लुख्खू दुबे उसके घर पहुंचे। पहले तो उन्होंने मेरी सास के मोबाइल को तोड़ दिया और फिर घर में घुसकर मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। मैंने चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी वहां से भाग गए। जब मैं थाने में रिपोर्ट करने पहुंची तो पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की और फिर सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसे धमका रहे हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसे गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं, जहां महिला को इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी एसबी मिश्रा का कहना है कि महिला की शिकायत दर्ज की गई है, जिसकी जांच चल रही है।