मजदूरों के वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत कई घायल

Author Picture
By Sharma Published On: August 27, 2022

बरेली।बरेली के ग्राम टोंगा बम्होरी में धान निंदाई कर अपने गांव वापस जा रहे मजदूरों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। 7 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। यह सभी मजदूर लोना पठार थाना अंतर्गत तामिया जा रहे थे।

घायलों ने बताया कि हम अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हमारे वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना ग्राम भेड़िया की है। हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मजदूर संतोष ने बताया कि घटना लगभग 10:45 बजे की है। बोलेरो में कुल 14 मजदूर जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थीं।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि दुर्घटना में मनी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 7 अन्य मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही बरेली से 108 और पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गई। जहां ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नगर के सिविल अस्पताल लेकर आई।

हादसे में मनीलाल 65 वर्ष की मौत हो गई। वहीं संतोष 45, ललिता 30, पूजा 18, मुकेश 40, मालती बाई 45, विनोद 25, संजय 35, सुखलाल 30, मुकेश सरेआम 32, आसाराम 65 , गीता 45 पूजा, रितिक, उषा बाई घायल हुई है।