अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 5 लोग हुए घायल

Author Picture
By Sharma Published On: December 21, 2022

उमरिया।।उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कार (MP 20 CM 8157) जबलपुर से शहडोल जा रही थी।

 

जानकारी के अनुसार बात दे कार में बच्चा सहित पांच लोग सवार थे। एनएच-43 में मुदरिया गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 की मदद से पाली पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को लाया गया और इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को शहडोल रेफर किया गया। वही पाली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।