शुक्र ग्रह तुला राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों पर होगी धन व नौकरी की बारिश

Author Picture
By Sharma Published On: October 12, 2022

राशि। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की राशि में परिवर्तन का समय बताया गया है। इन ग्रहों की बदलती चाल और राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। 18 अक्टूबर 2022 को सुख, धन और वैभव प्रदान करने वाला शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर तुला राशि में आएगा। दिवाली 2022 से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए धन और खुशियां लाएगा। आइए जानें कौन सी राशियां हैं जिन पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में लाभ दिलाएगा। इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ भी होगा। जिन लोगों का काम बोलने से जुड़ा है जैसे- मार्केटिंग, टीचिंग, एंकरिंग, राजनीति आदि। उन्हें काफी फायदा हो सकता है। इन लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होने से स्थिति मजबूत होगी। मीडिया और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश लाभदायक हो सकता है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि

तुला राशि में शुक्र का प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। घर-कार खरीद सकते हैं। निवेश करने का अच्छा समय है।