करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार पहनें साड़ी, मिलेगा ये लाभ

Author Picture
By Sharma Published On: October 8, 2022

करवा चौथ। सुहाग पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात के चौथ माता व चंद्रमा की पूजा कर उपवास का समापन करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती हैं। इसके बाद कथा सुनकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और फिर पति को देखकर पानी पिती हैं। कहा जाता है कि इस दिन पूर्ण श्रृंगार कर पूजा करना शुभ माना जात है। वहीं ज्योतिषास्त्र के अनुसार इस दिन महिलाएं अगर राशि के अनुसार साड़ी पहनें तो और भी ज्यादा शुभ माना जाएगा। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन से रंग की साड़ी मानी जाएगी शुभ-

 

 

 

मेष राशि: चूंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए लाल या फिर ऑरेंज रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाएगा।

 

वृषभ राशि: वृषभ राशि का स्वामी बुध है और बुध का शुभ रंग हरा माना जाता है। इसलिए वृषभ राशि की महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनें तो शुभ माना जाएगा।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए भी हरा रंग पहनना ही शुभ माना जाएगा। क्योंकि इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है।

 

कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को चमकीला कलर, सिल्वर कलर पहनना शुभ माना जाएगा।

 

सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी और गोल्डन कलर पहनना शुभ माना जाएगा। क्योंकि सिंह राशि का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है और यह सभी रंग मंगल के हैं।

 

कन्या राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए पीले या हरे रंग के कपड़े और चूड़ियों का चुनाव करना शुभ रहेगा। क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध है।

 

तुला राशि: तुला राशि की महिलाओं को सुनहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाएगा क्योंकि इसका स्वामी शुक्र है और शुक्र को शुक्र एक चमकीला ग्रह है।

 

 

वृश्चिक राशि: इस राशि की महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। साथ ही लाल चूड़ियां भी पहनें। क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

 

धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को पीले या सुनहरे रंग की साड़ी, लहंगा या शूट पहनना चाहिए। क्योंकि इसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

 

 

मकर राशि: मकर राशि की महिलाओं के लिए नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। क्योंकि इस राशि का स्वामी शनि है और शनि देव का शुभ रंग नीला है।

 

कुम्भ राशि: शनि कुंभ राशि का स्वामी भी है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के कपड़ो का चुनाव करना चाहिए।

 

मीन राशि: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति यानी गुरु ग्रह है, इसलिए इस राशि की महिलाएं अगर पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहने तो शुभ रहेगा।