पत्नी ने पति के साथ को बेरहमी से मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर भी मारा

Author Picture
By Sharma Published On: October 10, 2022

मुरैना। मुरैना में पत्नी ने पति को इतनी बेरहमी से पीटा कि पति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। दोनों के बीच विवाद हुआ, पति ने पत्नी को तमाचा मार दिया, बस इसी के बाद पत्नी ने न आव देखा, न ताव और पति पर लात-घूंसों से हमला कर टूट पड़ी। पति के शरीर पर जगह-जगह दांत से काटा। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी मारा। बेटे (पति) को मां-बाप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

घटना बांसी इलाके की है। रघुराज कुशवाहा (26) और पत्नी राजकुमारी (23) का किसी बात पर शनिवार को झगड़ा हो गया। दोनों में पहले कहासुनी हुई, इसी बीच रघुराज ने राजकुमारी को चांटा जड़ दिया। ये राजकुमारी को सहन नहीं हुआ और वह अपना आपा खो बैठी।

 

पिता कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि बेटा-बहू घर में ही साथ रहते हैं। दोनों में किस बात पर झगड़ा हुआ, ये नहीं मालूम। बेटा जब चीखा तो मैं और पत्नी उसके कमरे की और दौड़े। बहू को पकड़कर शांत कराया। बेटा दर्द से तड़प रहा था। हम तुरंत उसे रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कल्याण सिंह ने बताया कि इस घटना से पहले भी बहू, बेटे के साथ मारपीट कर चुकी है। घर की बात है, ये सोचकर जाने दिया। मैं और मेरी पत्नी ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन नहीं माने।