महिलाओं ने बीच सड़क पर एक दूसरे के बाल खींच की मारपीट

Author Picture
By Sharma Published On: October 19, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस में शादीशुदा युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो वह भाग गया। महिला ने उसकी पत्नी को पूरी बात बताई। इस पर आरोपी की पत्नी भड़क गई और पीड़िता की ही पिटाई कर दी। यहां मौजूद एक अन्य महिला ने भी पीड़िता से मारपीट की। इसका VIDEO भी सामने आया है। दोनों महिलाओं ने कोलारस थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

 

पीड़िता कोलारस में ही रहती है। वह सरकारी दुकान से राशन लेने गई थी। इसी दौरान काजीखेड़ी के रहने वाले महेंद्र लोधी ने अभद्र टिप्पणी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो महेंद्र उससे धक्कामुक्की कर भाग गया। उसकी बाइक मौके पर रह गई। कुछ देर बाद महेंद्र की पत्नी बाइक देखने के लिए पहुंची। पीड़िता वहीं खड़ी थी। उसने महिला को उसके पति की हरकत बताई। छेड़छाड़ की बात सुनकर वह भड़क गई। उसने पीड़िता से हाथापाई शुरू कर दी। आरोपी की पत्नी के साथ एक अन्य महिला ने भी पीड़िता की पिटाई की। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।