महिला कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागी

Author Picture
By Sharma Published On: June 27, 2022

भिंड। भिंड के लहार नगर पालिका से कांग्रेस पार्टी से महिला प्रत्याशी रविवार को अपनी ससुराल से गायब हो गई। प्रत्याशी के गायब होना प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

 

लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के मुताबिक वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस प्रत्याशी पद पर महिला उम्मीदवार थी। गत रात्रि महिला अपनी ससुराल मढ़यापुरा से गायब हो गई। महिला प्रत्याशी के ससुरालियों ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले पड़ताल शुरू कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी के भागने से कांग्रेसियों में हड़कंप मचा है। वहीं वार्ड के रहवासी अपने प्रत्याशी की तलाश में जुटे हैं।