युवक ने मंगेतर से होटल में किया रेप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: May 31, 2022

भोपाल। भोपाल में 25 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती की पहचान उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक से मुस्लिम मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। आरोपी ने घर पहुंचकर शादी पक्की की। कुछ दिन बाद वह मंगेतर को होटल ले गया। यहां उसके साथ रेप किया। आरोपी ने करीब 9 महीने तक रेप करता रहा। बाद में पता चला कि युवक वह शादीशुदा है। उसके एक बेटी भी है। खुलासा होने पर युवक ने फोन बंद कर लिया। युवती की शिकायत पर हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

 

जहांगीराबाद में रहने वाली 25 साल की युवती मूलत: रायसेन की रहने वाली है। वह भोपाल में मां के साथ रहती है। उसके पिता नहीं हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में मुस्लिम मेट्रोमोनियल साइट पर उसकी पहचान यूपी के रहने वाले सोनू खान से हुई थी। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है। दोनों के बीच सहमति बनने के बाद सोनू ने भोपाल आकर उसे परिजनों से मुलाकात की। इधर, मां भी बेटी के लिए रिश्ता देख रही थी। दोनों का रिश्ता तय हो गया। जल्द शादी करने का भी तय हो गया। सोनू 17 अक्टूबर 2021 को भोपाल आया। उसने कहा कि वह हनुमानगंज के होटल गंगा पैलेस में है। उसके साथ उसकी मां भी है। वह उससे मिलना चाह रही हैं। वह उसके बुलाने पर होटल पहुंची, लेकिन वहां सोनू अकेला था।

 

 

सोनू ने कहा कि जब से उसने उसे देखा है, वह उसके बिना नहीं रह पा रहा। इस कारण झूठ बोलकर बुलाया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी सोनू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की। उसके बाद वह यूपी से भोपाल आता था। इसी होटल में रुकता था। उससे यहां पर दुष्कर्म करता था। युवती ने पुलिस को बताया कि 4 मई को उसे पता चला कि सोनू पहले से शादीशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। जब उसने सोनू से इस संबंध में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। फोन भी बंद कर लिया। उसके बाद से वह लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सोनू फोन चालू नहीं कर रहा है। परेशान होकर उसे पुलिस से शिकायत करना पड़ी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी जाने की तैयारी कर रही है।