पुलिस के पीछे कट्टा लहराते हुआ युवक, फिर हुआ ये

Author Picture
By Sharma Published On: November 26, 2022

गुना। जिले के धरनावदा इलाके ने एक युवक ने कट्टा लहराकर दहशत फैला दी। पुलिस के सामने भी वह कट्टा लहराता रहा। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया, तब जाकर युवक पकड़ाई में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

धरनावदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक दुबले पतले शरीर का 20-25 वर्षीय युवक देशी कट्टा लिये भदौड़ी तरफ जा रहा है। सूचने मिलने के बर्फ पुलिस भी उसी तरफ पहुंची। पुलिस औढा की पुलिया के पास पहुंची, तो वहाँ मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक भदौड़ी तरफ जाता दिखा। पुलिस को पास आता देख बचने के लिये तेजी से औढ पुलिया के पास से जंगल तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगा दी। इसी दौरान युवक ने कट्टा निकाला और लहराने लगा।

 

काफी दूर तक युवक पुलिस को छकाता रहा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। देसी कट्टे को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद भी युवक ने भागने की कोशिश की। उसकी तलाश ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का मिस राउंड मिला। कट्टे के अंदर भी एक राउंड लगा हुआ था। पकड़े गए लड़के ने अपना नाम धर्मेन्द्र(25) पुत्र राजू सेहरिया निवासी खेजराबाबा बताया। उससे कट्टा रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा तो वह नहीं बता पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।