छोटी बहन के पति ने बनाया महिला का अश्लील वीडियो

Author Picture
By Sharma Published On: June 5, 2022

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में सगे रिश्तों में गंदी और ओछी हरकत करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने उसकी पत्नी की बड़ी बहन का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे उसने बाद में वायरल कर दिया। मामला जिले के एक थाना क्षेत्र का है। 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ दिलीप के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया। आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

 

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता शादीशुदा है। आरोपी उसकी छोटी बहन का पति है। सगा रिश्ता होने से दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। एक दिन युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे उसने पहले वायरल करने की धमकी दी। फिर उसे वायरल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।