पांच रुपए को लेकर युवक की सरिया मारकर की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: November 11, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र के तहत ललितपुर कालोनी में शुक्रवार काे पांच रुपए के गुटखा को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की सरिया मारकर हत्या कर दी। कंपू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच रुपए के गुटखा को लेकर हुई इस हत्या की वजह से सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के मुताबिक कंपू में ललितपुर कालोनी के बंशी की बगिया के पास पांच रुपए के गुटखा पाऊच को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी दौराने इलाज मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मृतक का नाम संजय शाक्य बताया गया है। हालांकि युवक की हत्या करने वाला आरोपित मौके से भागने में सफल हो गया।