Bank Holiday: इन शहरों में आज बैंक बंद, जानें कब-कब बंद रहेगा आपका बैंक

Author Picture
By Sharma Published On: November 10, 2021

Chhath Puja 2021 Bank Holiday: छठ पूजा के कारण आज (बुधवार) बिहार और झारखंड में सार्वजनिक और प्राइवेट क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 नवंबर को पटना में बैंक कर्मियों का अवकाश रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी छठ पूजा के कारण 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। छठ पूजा बिहार और झारखंड में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।

 

बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तीन श्रेणियों में बैंकों को अवकाश देता है। जिसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और बैंकों के अकाउंट्स क्लोजिंग डे शामिल हैं। नवंबर में दूसरे-चौथे शनिवान, रविवार और त्योहार के चलते कुल 17 दिनों तक बैंकों में काम नहीं होगा। हालांकि हर राज्य की छुट्टियां अलग होती हैं। बैंक बंद होने के कारण ग्राहक नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

10 नवंबर: छठ पूजा/सूर्य पश्ती डाला छठ (सायं अर्ध), बिहार और झारखंड में बैंकों का अवकाश रहेगा।

 

11 नवंबर: छठ पूजा, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

 

12 नवंबर: वंगला महोत्सव, मेघालय

 

13 नवंबर: दूसरा शनिवार

 

14 नवंबर: 2021 रविवार

 

19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा, मिजोरम, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में बैंकों में कार्य नहीं होगा।

 

21 नवंबर: रविवार

 

22 नवंबर: कनकदास जयंती, कर्नाटक

 

23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम, मेघालय

 

27 नवंबर: चौथा शनिवार

 

28 नवंबर: रविवार