उपचुनाव से पहले भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की बिगडी तबीयत    

Author Picture
By Sharma Published On: October 31, 2020
BJP candidate Pradyuman Singh Lodhi

छतरपुर | मध्यप्रदेश। प्रदेश भर में जहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं उपचुनाव से पहले प्रदेश के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी( Pradyuman Singh Lodhi) गंभीर रूप से बीमार हुए हैं, भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को भोपाल रेफर किया।

इस मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने दी है, कहा कि लोधी को फेंफड़ों में समस्या है, फिलहाल भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए उनका इलाज भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में होगा। बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी लगातार बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सभाएं कर रहे थे।

यह भी पढ़े : बीजेपी नेता VD SHARMA आज रायसेन सागर और छतरपुर जिले में करेंगे चुनावी प्रचार  

आपको बताते चलें कि उपचुनावों में प्रचार के लिए मात्र दो दिन और शेष बचे हैं। प्रदेश में 28 सीटों के लिए मतदान तीन नवंबर को होने के कारण चुनाव प्रचार अभियान एक नवंबर की शाम पांच बजे थम जाएगा। इसलिए अभियान के अंतिम दिनों में दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत इसमें लगा रहे हैं, वही इस बीच छत्तरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से  BJP प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी की तबीयत बिगड़ने से पार्टी में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप