महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ केनरा बैंक का प्यून

Author Picture
By Sharma Published On: December 30, 2020
woman

दंतेवाड़ा: जिला पुलिस ने सोमवार को केनरा बैंक के प्यून को गिरफ्तार किया है। प्यून पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। आरोपी प्यून के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है मामला गीदम थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने केनरा बैंक के प्यून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी। मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को धर दबोचा है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप