मंत्री ओपीएस भदाैरिया के पैरों पर जा गिरा दिव्यांग मदद की गुहार लगने,वायरल हुआ विडियो

Author Picture
By Sharma Published On: November 20, 2021

भिंड। भिंड राज्यमंत्री ओपीएस भदाैरिया का एक वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। इसमें एक दिव्यांग मंत्री के पैराें में गिरकर मदद की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, जबकि मंत्री ने उसकी तरफ देखा तक नहीं। गार्ड ने ही आगे बढ़कर दिव्यांग काे उठाया और समस्या के बारे में जानकारी ली।

 

दरअसल भिंड के निराला रंग बिहारी में शुक्रवार काे दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की तरफ से एक सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाया गया था। इसमें मंत्री ओपीएस भदाैरिया भी पहुंचे थे। इस वीडियो में दिव्यांग अपना नाम भद्र सिंह निवासी ऐंती बता रहा है। उसने बताया कि वह ठीक प्रकार से बैठ नहीं पाता है। उसे न तो रोजगार मिला, न उसके घर में टायलेट का निर्माण हुआ। इतना ही नहीं अब तक शासन की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ भी उसे नहीं मिला है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लगातार कमेंट्स की झड़ी लग गई है। दिव्यांग की पीड़ा से यह भी साफ हाे गया है कि दिव्यांगाें के लिए याेजनाएं ताे खूब चलाई जा रही हैं, लेकिन इसका लाभ जरूरतमंदाें काे नहीं मिल पा रहा है।

 

 

शहर के निराला रंग बिहार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया था। हालांकि यह शिविर दिव्यांगों के नाम पर तो लगाया गया था, लेकिन इस शिविर में ज्यादातर दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर इधर-उधर भटकते हुए नजर आए।