कांग्रेस के पूर्व नेता सचिन यादव का दावा उपचुनाव से पहले हमारे संपर्क में कई BJP विधायक  

Author Picture
By Sharma Published On: October 30, 2020
Future of 'government' locked in EVM in MP by-election

मध्य प्रदेश | अशोकनगर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सचिन यादव ने दावा किया है कि भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि इन विधायकों का नाम बताने से इंकार कर दिया। यादव ने कहा कि जब समय आएगातब बता देंगेअभी सारी चीजें नहीं बता सकते। श्री यादव गुरुवार को शहर के एक मैरिज गार्डन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में इन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता समर्पित भाव से पार्टी के लिए काम कर रहा है। 

 

हमारे पास तो भाजपा के लोग हैंजिन्होंने पार्टी के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दियाआज वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। वह लोग भी लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। मुंगावली में भाषण के दौरान कमल नाथ की जुबान फिसलने पर सफाई देते हुए सचिन यादव ने कहा कि उनका कहने का आशय था कि इतने वर्ष से यहां के लोग गुलामी में जी रहे थे। 

यह भी पढ़े : नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, में बोले राहुल लोधी के इस्तीफा को लेकर

 

आने वाले समय में भी अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखें। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अल्प समय में विपरीत परिस्थितियों में जनता को जो वचन दिए थे। एक साल के अंदर 365 दिन में 365 वचन को पूरा किया। हमने कर्ज माफ कियाइसे सरकार ने भी स्वीकार किया। यह चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण चुनाव है।

 

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप