नाबालिग का सौदा, तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: December 27, 2020
gang-raped.

अशोक नगरः जिले में लड़कियों की तस्करी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने झारखंड से अशोकनगर लाकर लड़की को 95 हजार रुपए में बेच दिया था। मामले की जानकारी होने पर जिला एसपी पीड़िता से मिलने सखी सेंटर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में गिराह के चार सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। गिराह में तीन महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 1 महीने पहले चाइल्ड लाइन को फोनकर लड़कियों की तस्करी की सूचना दी थी, साथ ही खुलासा करते हुए बताया था कि उसे 95 हजार रुपए में झारखंड से अशोकनगर लाकर बेचा गया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना की गई है।