उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नामों पर लगी मुहर.

Author Picture
By Sharma Published On: October 6, 2021
By-elections

भोपाल। मध्यप्रदेश मेंं उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा से राजनारायण सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे वहीं जोबट से महेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रैगांव से कल्पना वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। राजनारायण सिंह मांधाता से विधायक रहे हैं। उन्‍हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं अभी भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार घो‍ष‍ित नहीं किए हैं।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। यहां पर होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां पक्ष-विपक्ष ने शुरु कर दी है।

खंडवा लोकसभा समेत 3 विधानसभा की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना होगी।