“पार्टी जाए भाड़ में”, वायरल वीडियो पर इमरती की सफाई

Author Picture
By Sharma Published On: October 24, 2020
Election Commission prohibits

मसूदपुर। जो अपनी बात का धनी नहीं वो बनता है नेता। इसी का एक वायरल वीडियो के जरिये प्रत्यक्ष उदहारण  सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री एवं डबरा की बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी (Imrati Devi) का “पार्टी जाए भाड़ में” बोलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा ‘ में पार्टी की पूजा करती हूँ। घेराव के दौरान कुछ लोगों ने धरने पर बैठने की बात कहकर कांग्रेस के नारे लगा दिए, इसलिए उन्होंने उस पार्टी के लिए भाड़ में जाए कहा था।

ये भी पढ़े : भाजपा महामंत्री ने लिखा CM शिवराज को पत्र, नगर निगम में पदस्थ बाबू को हटाने की मांग की

क्या है पूरा मामला – 

शुक्रवार की शाम इमरती देवी (Imrati Devi) मसूदपुर की सभा से लाैटकर आ रही थी। तभी मंडी गेट के सामने किसानों ने उनका वाहन रोककर घेराव कर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि वे किसान की मोड़ी (लड़की) हैं और किसानों के साथ हैं। उसी दौरान किसानों ने उनसे कहा कि वे उनके साथ धरने पर बैठ जाएं और उनकी लड़ाई लड़े। इसी दौरान किसी किसान ने पार्टी की बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी जाए भाड़ में।

ये भी पढ़े : सी बक्थोर्न ऐसा फल जिसमें सभी जरूरी तत्व, पढ़िए सभी विशेषताएं

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप