सी बक्थोर्न ऐसा फल जिसमें सभी जरूरी तत्व, पढ़िए सभी विशेषताएं

हेल्थ। क्या आप जानते है की एक ऐसा भी पेड़ है जिससे हमे करीबन सभी विटामिन मिलते है। जी हाँ आज हम आपको एक ऐसे पेड के बारे में बता रहे है जिसकी हर चीज दवाई में इस्तेमाल होती है। इस पेड का नाम है सी बक्थोर्न (Sea buckthorn)। आप लोग सोच रहे होंगे ये क्या है –

हम आपको बता दे सी बक्थोर्न (Sea buckthorn) एक ऐसा हिमाचली और उत्तरांचली पेड है जो हमारे शरीर में हर पोषक तत्व की पूर्ति करने की क्षमता रखता है। जी हाँ सी बक्थोर्न (Sea buckthorn) नमक इस पेड में सभी प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, और मिनरल उपलब्ध है। इसका पेड के फल, फूल, पत्ति, और बीज आदि का उपयोग दवाई बनाने के लिए भी किया जाता है।

ये भी पढ़े : हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी बीमारियों से बचाव में कारगर हैं, रोज़ का एक एवोकाडो 

कौन कौन से तत्व उपलब्ध –

सी-बक्थोर्न (Sea buckthorn) में भरपूर मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड 3, 6,7 और 9 होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ई, अमीनो एसिड, लिपिड, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन के अलावा प्रोविटामिन, खनिज और बॉयोलॉजिकल एक्टिव तत्व पाएं जाते है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन फल है।

Sea buckthorn

क्या क्या है फायदे –
  • यह शरीर की बृद्धि, विकास में सहायक होता है
  • हमे स्वस्थ रखता है।
  • अन्य कोशिकाओं संरचनाओं के लिए निर्णाण ब्लॉक के रुप में काम करता है।
  • ठंडे शरीर में इंसुलेशन देता है।
  • यह एक एथलीट को बेहतर प्रदर्शन में भी मदद करता है।
  • मानसिक तनाव
  • कैंसर

ये भी पढ़े : बीजेपी को सुरखी और सांची सीट पर नजर आ रहा कठिन मुकाबला, जानिए क्यों

  • डायबिटीज
  • मांसपेशियों को मजबूत
  • थायरॉइड
  • लिवर
  • इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन ट्यूमर के विकास को रोकता है।
  • रेडियोप्रोटेक्टिव गुण होने के कारण शरीर को विकीरण से बचाता है।
  • हद्य रोग
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • शरीर के जोड़ो को रखे हेल्दी
  • वजन करे कंट्रोल
  • बाल, नाखून और स्किन को हेल्दी रखता है
  • आंखो को हेल्थी रखता है
  • एल्जाइमर से निजात दिलाता है
  • सिरोयसिस, एक्जिमा, झाईयां और मुहांसों में भी फायदेमंद है।
सी बक्थोर्न (Sea buckthorn) के क्या क्या है साइड इफ़ेक्ट –
  • कम रक्त चाप (low blood pressure).
  • खून बहने की अव्यवस्था

ये भी पढ़े : इमरती देवी बोली कमलनाथ की मां और बहन होंगी बंगाल की आइटम

क्या सी बक्थोर्न का पैक जूस मिलता है –

जी हाँ सी बक्थोर्न (Sea buckthorn) का पैक जूस भी मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे कहा और कैसे मिलेगा तो हम आपको बता दें कि बायोसैस नाम की कंपनी इससे संबंधित सभी प्रोडक्ट बेचती है। जिसे आप चुनिंदा जगहों से खरीद कर आसानी से सेवन कर सकते हैं।

आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह भी इसका सेवन करते हैं। जिन्होंने खुद इसके फायदो के बारे में बताया कि इसका सेवन करने से उनको वजन कम करने में काफी मदद मिली है।

Sea buckthorn juice

कैसे बनाये जूस –

बेरी को तोड़ने के 6 घंटे के अंदर ही इसका इस्तेमाल कर लिया जाना चाहिए। जिससे कि उसमें मौजूद तत्व बरकरार रहें। इसमें किसी भी तरह का रंग या फिर टेसट के लिए कुछ नहीं मिलाया जाता है। सी बक्थोर्न (Sea buckthorn) का घर पर जूस निकाल कर पी सकते है।

ये भी पढ़े : कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, निजी अस्पताल में हुए भर्ती

विधि –
  • सबसे पहले इसे अच्छे से धो ले उसके बाद बेरी को हैंड ब्लैंडर या फ़ूड प्रोसेसर से पीस ले।
  • फिर उसमे स्वाद अनुसार शक्कर, शहद या गुड़ डाल ले और 1 मिनट तक फिर से मिक्स करे।
  • इसके बाद इसकी जूस और गुठली को अलग कर ले।
  • फिर जो जूस बहुत गाड़ा है उसमे पानी मिला कर इसे अच्छे से मिक्स करे।
  • उसके बाद बर्फ मिला कर ठंडा करे, या कुछ समय के लिए फ्रीज़ में ठंडा होने रख दे फिर सर्वे करे।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली पर सियासत तेज, तेजस्वी ने पूछे सवाल

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!