कल से खुलेंगे स्कूल, कक्षाएं शुरू होने से पहले होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, निर्देश जारी

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2020
schools reopening in mp

भोपालः शिक्षा विभाग ने 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया है। कक्षाएं लगाने के लिए विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्कूल संचालकों को कहा है कि कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।

ये भी पढ़े :  लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया,   

वहीं, सरकार ने आज स्कूल संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कक्षाएं शुरू करने से पहले पेरेंट्स-टीचर मीटिंग करना होगा। जो परिजन मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाएंगे वे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। बताया गया कि पीटीएम में बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा होगी।

ये भी पढ़े : IPS सैयद मोहम्मद के निधन पर CM SHIVRAJ ने किया दुःख व्यक्त , कही ये बात 

जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि छात्रों का अटेंडेंस ऐप के जरिए लगाया जाएगा। लंच टाइम में भी छात्र क्लास से बाहर नहीं जा पाएंगे।

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप