MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

0
11

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे जारी हो रहा है। इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेवसाइट mpbse.nic.in पर देखा जा सकेगा। आज 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा।

12वीं के विद्यार्थियों को इस बार रिजल्ट में बोनस अंक भी मिले हैं, दरअसल कुछ पेपर में गलत प्रश्न आने की वजह से यह अंक दिए गए हैं। संस्कृत में चार, हिंदी में एक, फिजिक्स में चार और गणित में चार अंक दिए गए।

पिछले वर्ष 2022 में एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 72.72 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इनमें छात्राओं का प्रतिशत 75.65 ज्यादा था। वहीं 69.94 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 2022 में 12वीं की परीक्षा में सागर की इशिता दुबे ने कला संकाय से टापर रही थीं। विज्ञान-गणित संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल, बायोलाली में शाजापुर की दिव्यता पटेल और कामर्स में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने टाप किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here