छतरपुर के लवकुशनगर में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में सोमवार को एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस को एक अन्य कुएं से एक शव मिला है, जिसे बच्चों के अपहरण का मुख्य आरोपी बालकेश सिंह माना जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान बालकेश सिंह के रूप में होने की आशंका है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और शिनाख्त के बाद ही हो सकेगी।
क्या है पूरा मामला
बम्होरी पुरवा गांव के दो बच्चे शुक्रवार को स्कूल से लापता हो गए थे, जिनके शव रविवार को एक कुएं में मिले थे। आरोपी बालकेश सिंह, जो परिवार का परिचित था, घटना के बाद से ही फरार था और अब उसका शव मिलने से मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।