इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम: अनुमति के इंतजार में कांग्रेस, प्रशासन से मांगी तीन जगहों की मंजूरी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 6, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी ने आयोजन के लिए प्रशासन से तीन अलग-अलग स्थानों की अनुमति मांगी है, लेकिन अब तक किसी भी स्थल पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।

स्थल चयन पर फंसा पेंच

नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान, यूनिवर्सिटी ग्राउंड और जीएसीसी कॉलेज के पीछे के मैदान का विकल्प प्रशासन को दिया है। कांग्रेस का कहना है कि वे युवाओं के मुद्दों को उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही किसी एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन पर देरी का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार राहुल गांधी के नाम से घबरा रही है और जानबूझकर अनुमति में देरी कर रही है। वहीं, आयोजन की तैयारियों को लेकर पार्टी ने छात्र संगठनों के साथ संपर्क अभियान तेज कर दिया है ताकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।