रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक भावुक नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ट्रांजिट विजिट के दौरान लाड़ली बहनों और CISF महिलाकर्मियों ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों के प्रति अपना स्नेह और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
ड्यूटी के कारण घर नहीं जा सकीं महिला जवान
एयरपोर्ट पर तैनात CISF की दो महिलाकर्मियों, अश्विनी और पूनम, ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर अपने परिवार से दूर रहने की कसक के कारण राखी बांधते समय उनकी आंखें नम हो गईं, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
लाड़ली बहनों ने जताया आभार
इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपकर ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए अपना आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।