जबलपुर में खेल संवाद का आयोजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शिरकत

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 27, 2026

जबलपुर के शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आज ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से सीधा संवाद

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 8 लाख से अधिक युवाओं से वर्चुअली जुड़ेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल अधोसंरचना और भारत के बढ़ते खेल पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रेरित करना है।

मुख्यमंत्री का जबलपुर दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही जबलपुर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी भी करेंगे। वे दोपहर में रक्षा मंत्री के साथ विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।