ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में दो एटीएम को निशाना बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर धर दबोचा। आरोपी ने आनंद नगर तिराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के गेट तोड़कर चोरी की कोशिश की थी।
CCTV फुटेज से मिली कामयाबी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध की पहचान घासमंडी निवासी मनोज पाल के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ जारी
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर चोरी करने की अपनी योजना स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।