ग्वालियर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
परेड की अंतिम रिहर्सल संपन्न
समारोह को गरिमामय बनाने के लिए गुरुवार को एसएएफ मैदान पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, बीएसएफ, एनसीसी और होम गार्ड की टुकड़ियों के साथ स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया, जिसे अधिकारियों की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया।
मुख्यमंत्री के संदेश का होगा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जिले के लिए अपना संदेश वाचन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।