बांग्लादेश वर्तमान में भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है, जहां लोगों को रोजाना 8 से 10 घंटे के अघोषित ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि आक्रोशित जनता पावर ग्रिडों पर हमले कर रही है, जिससे कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती पैदा हो गई है।
सरकार के कड़े कदम और भारत से उम्मीद
हालात को नियंत्रित करने के लिए तारिक रहमान सरकार ने रात 8 बजे तक सभी मॉल बंद करने का आदेश जारी किया है। इस गंभीर संकट से उबरने के लिए बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल आपूर्ति की मांग की है ताकि बिजली उत्पादन को सुचारू किया जा सके।