जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुलगुरु के सामने भिड़े छात्र और कर्मचारी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 13, 2026

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे छात्र नेताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा विवाद कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा की मौजूदगी में हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इस्तीफे की मांग पर बढ़ा तनाव

विवाद तब शुरू हुआ जब छात्र नेताओं ने कर्मचारियों के धरने के दौरान कुलगुरु के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद कुलगुरु के समर्थक कर्मचारियों और छात्रों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

एनएसयूआई ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद एनएसयूआई ने कुलगुरु की नियुक्ति को ही नियमों के विरुद्ध बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे नियमानुसार नियुक्ति बताया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।