ग्वालियर पुलिस ने सूने घरों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने माधौगंज थाना क्षेत्र सहित शहर के चार अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
रक्षाबंधन के दौरान की थी बड़ी चोरी
आरोपियों ने रक्षाबंधन के मौके पर एक घर से 50 लाख रुपये के गहने और नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा और उनके पास से करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
अन्य वारदातों का भी हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बहोड़ापुर, गिरवाई और कंपू थाना क्षेत्रों में भी चोरियां करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर शेष माल की बरामदगी और अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर रही है।