उज्जैन पुलिस ने भाटपचलाना क्षेत्र की एक नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले 22 वर्षीय युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग से निजी फोटो और वीडियो हासिल किए थे, जिसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था।
तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अंशु थॉमसन को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर से दबोचा। उज्जैन पुलिस की टीम ने तीन दिनों तक रेकी की और अंततः उसे राजीव नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
फेक आईडी से रचा था जाल
आरोपी ने शॉपिंग ऐप के जरिए नंबर हासिल कर फर्जी पहचान के साथ नाबालिग से व्हाट्सएप पर संपर्क किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।