मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित छात्रों को राहत दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) की समय-सीमा 21 से 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश
इस अतिरिक्त चरण में प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” की नीति पर आधारित होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि 31 अगस्त से पहले संबंधित शासकीय या अशासकीय महाविद्यालयों में जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।
शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए विशेष निर्देश
एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों के लिए भी विभाग ने द्वितीय अतिरिक्त चरण की घोषणा की है। इसके तहत पंजीयन और आवेदन 20 से 24 अगस्त तक किए जा सकेंगे, जबकि सीट आवंटन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 3 सितंबर तक पूरी की जानी अनिवार्य है।