नकली नोट केस का इनामी आरोपी 22 साल बाद डबरा रेलवे स्टेशन से धराया

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 20, 2026

डबरा सिटी पुलिस ने नकली नोटों के एक पुराने मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अरविंद जाट करीब 22 साल से कानून की पकड़ से दूर था और पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी।

रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर पकड़ा

मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डबरा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। संदिग्ध हुलिए के आधार पर अरविंद को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान उजागर की।

फरारी के दौरान छिपकर रह रहा था आरोपी

साल 2004 में जेल से फरार होने के बाद आरोपी लंबे समय से फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ जारी स्थायी वारंट और घोषित इनाम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।