मध्यप्रदेश में मिलावट के खिलाफ जारी सघन अभियान के तहत दूसरे राज्यों से आने वाले दुग्ध उत्पादों की पोल खुल गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में गुजरात का घी ‘असुरक्षित’ और नागपुर का मिल्क केक ‘अमानक’ पाया गया है।
बाहरी राज्यों के अधिकारियों को लिखा पत्र
प्रशासन ने गुजरात और महाराष्ट्र के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर इन उत्पादों के निर्माताओं पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि प्रदेश में बिकने वाले किसी भी बाहरी उत्पाद की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
जांच का दायरा बढ़ा
प्रदेश में 20 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान अब अंतर-राज्यीय स्तर पर फैल गया है। विभाग अब उन सभी उत्पादों की बारीकी से जांच कर रहा है जो पड़ोसी राज्यों से मध्यप्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं।