भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और अहमदाबाद-भागलपुर रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। 26 अगस्त से शुरू होने वाली ये साप्ताहिक ट्रेनें रतलाम जंक्शन पर भी रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
अहमदाबाद-भागलपुर सेवा का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद से हर बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होगी और रात 11:45 बजे रतलाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जो शनिवार रात 10:25 बजे रतलाम जंक्शन पर आएगी।
बांद्रा-गोरखपुर ट्रेन की समय-सारणी
ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे रतलाम पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15085 शनिवार सुबह 4:55 बजे रतलाम जंक्शन पहुंचेगी।