सतना जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कृष्ण चंद्र शर्मा को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर धान खरीदी के कमीशन के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप था।
धान खरीदी में कमीशन का खेल
नागौद शाखा के समिति प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि CEO केसी शर्मा धान खरीदी के एवज में उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 96,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी CEO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से जिले के सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।