सतना ढाबा लूटकांड: दो महीने से फरार तीसरा आरोपी लालपुर से गिरफ्तार

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 8, 2026

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ढाबे पर डकैती और मारपीट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे आरोपी अमन उर्फ गोलू सिंह बघेल को लालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

लालपुर से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागौद निवासी अमन को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

लगातार जारी है अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 28 जून को हुई इस लूट की वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार दबिश दे रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।