उज्जैन सिगरेट गोदाम चोरी का पर्दाफाश: 31 लाख से अधिक का माल बरामद, दो गिरफ्तार

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 21, 2026

उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में स्थित आईटीसी सिगरेट गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजस्थान और मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 31.35 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

वारदात में चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल

जून महीने में हुई इस चोरी के दौरान आरोपियों ने गोदाम का ताला तोड़कर सिगरेट की पेटियां पार कर दी थीं। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने चोरी की गई एक्सयूवी (XUV) गाड़ियों का इस्तेमाल किया था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली कामयाबी

माधव नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहनों की लोकेशन के आधार पर राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक जाल बिछाया। लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया, जिनसे अब चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है।