इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ 6 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, लाखों में है जप्त माल की कीमत

Author Picture
By Sharma Published On: December 23, 2020
drug peddlers indore

ड्रग्स रैकेट की कमर तोड़ने के लिए इंदौर में लगातार कार्रवाई जारी है। आंटी और उनके गुर्गों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को 6 और ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े : POLICE के साथ की अभद्रता महिला टीआई और सब इंस्पेक्टर से की झूमाझटकी

गिरफ्तार ड्रग पैडलरों के पास से 35 ग्राम ब्राउन शुगर भी मिला है, जिसकी लाखों में कीमत है। वहीं, गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े : इंदौर डबल मर्डर – जिस बेटी को नाज से पाला, उसने ही लिखा मां-बाप का ‘कत्लनामा’


इंदौर के कनाड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग उज्जैन से इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाई करने पहुंचे हैं। पुलिस ने अपनी टीम के साथ बायपास थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 10 लाख रुपये का माल मिला है। पकड़े गए आरोपियों में 2 उज्जैन और 4 इंदौर के हैं।

ये भी पढ़े :  CM शिवराज की चेतावनी- बदमाशों प्रदेश छोड़ दो, नहीं तो मामा मसल देगा !


एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि बाहर से लोग ब्राउन शुगर बेचने आए हैं। इसके बाद कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी इंदौर में माल सप्लाई करने आए थे। अब गिरफ्तार लोगों से उनके ग्राहकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही कुछ अहम खुलासे होंगे।    

ये भी पढ़े : 2 बार मध्यप्रदेश के CM रहे वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, 18 साल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे

ये भी पढ़े :  क्रिकेटर सुरेश रैना,सिंगर गुरु रंधावा और सुजेन खान अरेस्ट, बाद में मिला बेल, ये है आरोप…

ये भी पढ़े : घोटाले में नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा, बैंकों को 8000 करोड़ का लगाया चूना, पूर्व सांसद पर केस दर्ज  

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप