सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से पीड़ित एक और मरीज ने तोड़ा दम,अब तक हुई 75लोगो की मौत

Author Picture
By Sharma Published On: March 16, 2021

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का किडनी प्रभावित सुपेबेड़ा गांव में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। किडनी से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। बता दें ​कि सुपेबेड़ा में अब तक 75 की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा में उपचार के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। CMHO डॉ एन नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है। किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में लोग एक-एक कर किडनी की बीमारी से अकाल मौत की आगोश में समा रहे हैं।

गांव में युवा से लेकर अधेड़ वर्ग के लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अभी भी कई लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ज्यादातर ग्रामीण आयुवेर्दिक उपचार करवा रहे हैं। वहीं आज एक और मौत होने के बाद आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है।