बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, दिल्ली के मेदांता में ली अंतिम सांस

Author Picture
By Sharma Published On: October 12, 2020
Vinod Kumar singh

बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक विनोद कुमार (Vinod Kumar singh) का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़े : 63 लाख 51 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर फैसला  

मंत्री विनोद कुमार सिंह (Vinod kumar singh) के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद मंत्री को दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। जेडयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भाजपा नेता और मंत्री विनोद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े :   उपचुनाव नहीं आसान घुटनों के बल झुकना आना होगा…. 

बता दें कि मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। कुछ ही दिन पहले मंत्री और उनकी पत्नी को कोरोना हुआ था। इसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन बाद में फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। इस कारण उन्हें इलाज के लिए पटना से दिल्ली भेजना पड़ा था।

यह भी पढ़े :  मध्यप्रदेश में दमोह की हवा सबसे ज्यादा खराब