CM भूपेश का बाड़ फैसला निरस्त किए जल जीवन मिशन के सभी टेंडर 

Author Picture
By Sharma Published On: October 26, 2020
CM Bhupesh's fence decision revoked all tenders of water life mission

रायपुर : सीएम हाउस में भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें भूपेश सरकार ने जल जीवन मिशन के सभी टेंडर को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं. बता दें कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए. जिसके लिए चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था| 

 

बता दें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन में दूसरे प्रदेश के ठेकेदारों को काम देने और स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा के साथ करोड़ों रुपए की गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने मुख्यंमत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी. सीएम ने इस पूरे मामले का परीक्षण कराने के निर्देश जारी किया है